MICROSOFT सॉफ़्टवेयर लायसेंस शर्तें

व्यवसाय के लिए Skype Web App प्लग इन

लायसेंस की ये शर्तें Microsoft Corporation (या जहाँ आप रहते हैं, वहाँ इसकी किसी सहयोगी कंपनी) और आपके बीच एक अनुबंध है. कृपया इन्हें पढ़ें. ये उपरोक्त सॉफ़्टवेयर पर लागू होती हैं, जिसमें वह मीडिया, यदि कोई हो तो, भी शामिल है जिस पर आपको वह सॉफ़्टवेयर प्राप्त हुआ है. ये शर्तें इस सॉफ़्टवेयर के किसी भी Microsoft

·      अद्यतनों,

·      पूरकों,

·      इंटरनेट आधारित सेवाओं, और

·      सहायक सेवाओं

पर भी लागू होती हैं, जब तक कि उन आइटम्स के साथ अन्य शर्तें न हों. यदि ऐसा है, तो वे शर्तें लागू होती हैं.

इस सॉफ़्टवेयर का उपयोग करके आप इन शर्तों को स्वीकार करते हैं. यदि आपको ये स्वीकार्य नहीं हैं, तो इस सॉफ़्टवेयर का उपयोग न करें.

यदि आप इन लायसेंस शर्तों का अनुपालन करते हैं, तो आपको निम्न स्थायी अधिकार प्राप्त होते हैं.

1.   स्थापना और उपयोग के अधिकार.

a.   स्थापना और उपयोग के अधिकार. Microsoft Lync Server 2013 और/या व्यवसाय के लिए Skype ऑनलाइन के साथ केवल अपने उपयोग के लिए आप अपने डिवाइसों पर सॉफ़्टवेयर की कितनी भी प्रतियाँ स्थापित उनका उपयोग कर सकते हैं.

b.     तृतीय पक्ष के प्रोग्राम. सॉफ़्टवेयर में तृतीय पक्ष प्रोग्राम हो सकते हैं, जिसके लिए इस अनुबंध के तहत Microsoft आपको लायसेंस देता है, कि तृतीय पक्ष. यदि तृतीय पक्ष प्रोग्राम से संबंधित कोई सूचना है, तो वह केवल आपकी जानकारी के लिए दी गई है.

2.     इंटरनेट-आधारित सेवाएँ. Microsoft इस सॉफ़्टवेयर के साथ इंटरनेट-आधारित सेवाएँ प्रदान करता है. वह उन्हें किसी भी समय परिवर्तित या रद्द कर सकता है. इन सेवाओं को आप ऐसे किसी भी तरीके से उपयोग नहीं कर सकते जिससे इन सेवाओं को नुकसान पहुँचे या किसी और के द्वारा इन सेवाओं के किये जा रहे उपयोग में समस्या पैदा हो. आप इन सेवाओं का उपयोग किसी भी तरह किसी सेवा, डेटा, खाते या नेटवर्क तक अनधिकृत पहुँच पाने के लिए नहीं कर सकते.

3.   लायसेंस का दायरा. इस सॉफ़्टवेयर का लायसेंस दिया गया है, इसे बेचा नहीं गया है. यह अनुबंध केवल आपको सॉफ़्टवेयर के उपयोग के कुछ अधिकार देता है. अन्य सभी अधिकार Microsoft के पास सुरक्षित हैं. आप इस सॉफ़्टवेयर का उपयोग केवल इस अनुबंध में स्पष्ट रूप से दी गई अनुमति के अनुसार कर सकते हैं, बशर्ते लागू क़ानून आपको इस सीमितता के बावजूद और अधिक अधिकार न देता हो. ऐसा करते समय, आपको सॉफ़्टवेयर की उन तकनीकी सीमितताओं का अनुपालन करना होगा जो आपको इस सॉफ़्टवेयर को किन्हीं विशेष तरीकों से ही उपयोग करने की अनुमति देती हैं. आप

·      इस सॉफ़्टवेयर की तकनीकी सीमितताओं में किसी प्रकार का फेरबदल नहीं कर सकते;

·      उस स्थिति को छोड़कर और उस सीमा तक, जिसकी इस सीमितता के बावजूद लागू क़ानून ने स्पष्ट रूप से अनुमति दी हो, आप इस सॉफ़्टवेयर को रिवर्स इंजीनियर, डिकंपाइल या डिसअसेंबल नहीं कर सकते;

·      आप इस सॉफ़्टवेयर की, इस अनुबंध में निर्दिष्ट या इस सीमा के बावजूद लागू क़ानून द्वारा स्वीकृत प्रतियों से अधिक प्रतियाँ नहीं बना सकते.

·      सॉफ़्टवेयर को दूसरों द्वारा नकल किए जाने के लिए प्रकाशित नहीं कर सकते;

·      इस सॉफ़्टवेयर को किराए पर, लीज़ पर, या उधार नहीं दे सकते;

·      इस सॉफ़्टवेयर या इस अनुबंध को किसी तृतीय पक्ष को हस्तांतरित नहीं कर सकते; या

·      कॉमर्शियल सॉफ्टवेयर होस्टिंग सर्विस के लिये सॉफ्टवेयर का प्रयोग करें.

4.   बैकअप प्रतिलिपि. आप सॉफ़्टवेयर की एक बैकअप प्रतिलिपि बना सकते हैं. आप उसे केवल सॉफ़्टवेयर पुन: स्थापित करने के लिए उपयोग कर सकते हैं.

5.   प्रलेखन. आपके कंप्यूटर या आंतरिक नेटवर्क पर मान्य पहुँच प्राप्त कोई भी व्यक्ति आपके आंतरिक व संदर्भ उद्देश्यों के लिए दस्तावेज़ की प्रतिलिपि बना सकता है या उनका उपयोग कर सकता है.

6.   निर्यात प्रतिबंध. यह सॉफ़्टवेयर युनाइटेड स्टेट्स के निर्यात क़ानूनों और विनियमों के अधीन है. आपको इस सॉफ़्टवेयर पर लागू सभी स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय निर्यात क़ानूनों और विनियमों का अनुपालन करना होगा. इन कानूनों में गंतव्यों, एंड यूज़रों और अंतिम उपयोग पर प्रतिबंध सम्मिलित हैं. अधिक जानकारी के लिए www.microsoft.com/exporting देखें.

7.     समर्थन सेवाएँ. चूंकि यह सॉफ़्टवेयर जैसा है पर आधारित है, इसलिए संभव है हम इसके लिए समर्थन सेवाएँ उपलब्ध न करा पाएँ.

8.   संपूर्ण अनुबंध. यह समझौता, और आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाले अनुपूरकों, अद्यतनों, इंटरनेट-आधारित सेवाओं और समर्थन सेवाओं के लिए शर्तें, इस सॉफ़्टवेयर और समर्थन सेवाओं के लिए संपूर्ण अनुबंध हैं.

9.   लागू क़ानून.

a.   युनाइटेड स्टेट्स. यदि आपने यह सॉफ़्टवेयर युनाइटेड स्टेट्स में ख़रीदा है, तो क़ानूनी विरोध के सिद्धांतों के बावजूद, वाशिंगटन राज्य कानून इस अनुबंध की व्याख्या को नियंत्रित करता है और इसके उल्लंघन के दावों पर लागू होता है. आप जहाँ रहते हैं उस राज्य के क़ानून राज्य उपभोक्ता संरक्षण क़ानूनों, अनुचित प्रतिस्पर्धा क़ानूनों और दुष्कृति सहित अन्य सभी दावों को नियंत्रित करते हैं.

b.   संयुक्त राज्य के बाहर. यदि आपने यह सॉफ़्टवेयर किसी अन्य देश में खरीदा है, तो उस देश के क़ानून लागू होते हैं.

10. वैधानिक प्रभाव. यह अनुबंध कुछ वैधानिक अधिकारों की व्याख्या करता है. आपके देश के क़ानून के अंतर्गत आपको अन्य अधिकार प्राप्त हो सकते हैं. आपने जिस पार्टी से सॉफ़्टवेयर प्राप्त किया है, उसके अनुसार भी आपको अधिकार प्राप्त हो सकते हैं. यह अनुबंध आपके देश के क़ानूनों के अंतर्गत आपके अधिकारों को नहीं बदलता यदि आपके देश के क़ानून उसे ऐसा करने की अनुमति नहीं देते.

11. वारंटी का अस्वीकरण. यह सॉफ़्टवेयर “जैसा है” के आधार पर लायसेंसीकृत किया गया है. इसे उपयोग करने का जोख़िम आपका है. Microsoft कोई स्पष्ट वारंटियाँ, गारंटियाँ या शर्तें नहीं देता. आपके स्थानीय क़ानूनों के अंतर्गत आपके पास अतिरिक्त उपभोक्ता अधिकार या वैधानिक गारंटी हो सकती हैं, जिन्हें यह अनुबंध बदल नहीं सकता. आपके स्थानीय कानूनों की अनुमति की सीमा तक Microsoft, विक्रययोग्यता, किसी विशिष्ट उद्देश्य के लिए उपयुक्तता और अनुल्लंघन के लिए अंतर्निहित वारंटियों को इससे बाहर रखता है.

ऑस्ट्रेलिया के लिए - आपके पास ऑस्ट्रेलियाई उपभोक्ता कानून के अंतर्गत कुछ वैधानिक गारंटियाँ हो सकती हैं और इन शर्तों में कुछ भी उन अधिकारों को प्रभावित करने के लिए लक्षित नहीं है.

12.  उपाय और क्षतिपूर्तियों पर सीमितता और उनका बहिष्करण. आप माइक्रोसॉफ्ट और उसके आपूर्तिकर्ताओं से केवल यूएस $ 5.00 तक की प्रत्यक्ष क्षतिपूर्ति प्राप्त कर सकते हैं. आप परिणामी, मुनाफ़े की हानि, विशेष, अप्रत्यक्ष या आकस्मिक क्षतियों सहित किसी अन्य क्षतिपूर्ति की वसूली नहीं कर सकते.

यह सीमितता

·      सॉफ़्टवेयर, सेवा, तृतीय पक्ष इंटरनेट साइट्स पर सामग्री (कोड सहित), या तृतीय पक्ष प्रोग्राम्स से संबद्ध हर मद पर लागू होती है; और

·      लागू क़ानून की स्वीकृत सीमा तक, अनुबंध भंग करने, वारंटी, गारंटी या शर्त भंग करने, निश्चित दायित्व, लापरवाही, या अन्य दुष्कृति के दावों पर लागू होती है.

यह तब भी लागू होती है जब क्षतियों की संभावना के बारे में Microsoft को जानकारी थी या जानकारी होनी चाहिए थी. उपरोक्त सीमा या अपवर्जन शायद आप पर इसलिए लागू न हों क्योंकि संभव है आपका देश आकस्मिक, परिणामी या अन्य क्षतियों के अपवर्जन या सीमा निर्धारण की अनुमति न देता हो.

 

 

SKYPE FOR BUSINESS WEB APP PLUG-IN THIRD PARTY NOTICES
This software is based on or incorporates material from the projects listed below (collectively, “Third Party Code”). Microsoft is not the original author of the Third Party Code. The original copyright notice and license, under which Microsoft received such Third Party Code, are set out below. Such licenses and notices are provided for informational purposes only. Microsoft, not the third party, licenses the Third Party Code to you under the terms set forth in the license terms for the Microsoft product. Microsoft reserves all other rights not expressly granted under this agreement, whether by implication, estoppel or otherwise.
FOR INFORMATIONAL PURPOSES ONLY


------------------------------------------- START OF THIRD PARTY NOTICE -----------------------------------------
npapi-sdk
Netscape Communications Corporation Copyright (C) 1998

MPL v 1.1. License Notice. The contents of this file are subject to the
Mozilla Public License Version 1.1 (the "License"); you may not use this file
except in compliance with the License. You may obtain a copy of the License at
http://www.mozilla.org/MPL/ Software distributed under the License is
distributed on an "AS IS" basis, WITHOUT WARRANTY OF ANY KIND, either express
or implied. See the License for the specific language governing rights
and limitations under the License.

----------------------------------------------- END OF THIRD PARTY NOTICE ------------------------------------------

------------------------------------------- START OF THIRD PARTY NOTICE -----------------------------------------
cJSON 1.0
Copyright (c) 2009 Dave Gamble

Provided for Informational Purposes Only
MIT License

Permission is hereby granted, free of charge, to any person obtaining a copy of this software and associated documentation files (the "Software"), to deal in the Software without restriction, including
without limitation the rights to use, copy, modify, merge, publish,
distribute, sublicense, and/or sell copies of the Software, and to
permit persons to whom the Software is furnished to do so, subject to
the following conditions:
The above copyright notice and this permission notice shall be
included in all copies or substantial portions of the Software.
THE SOFTWARE IS PROVIDED "AS IS", WITHOUT WARRANTY OF ANY KIND,
EXPRESS OR IMPLIED, INCLUDING BUT NOT LIMITED TO THE WARRANTIES OF
MERCHANTABILITY, FITNESS FOR A PARTICULAR PURPOSE AND
NONINFRINGEMENT. IN NO EVENT SHALL THE AUTHORS OR COPYRIGHT HOLDERS BE
LIABLE FOR ANY CLAIM, DAMAGES OR OTHER LIABILITY, WHETHER IN AN ACTION
OF CONTRACT, TORT OR OTHERWISE, ARISING FROM, OUT OF OR IN CONNECTION
WITH THE SOFTWARE OR THE USE OR OTHER DEALINGS IN THE SOFTWARE.
----------------------------------------------- END OF THIRD PARTY NOTICE ------------------------------------------

------------------------------------------- START OF THIRD PARTY NOTICE -----------------------------------------
base64 1.0
Copyright (C) 2004-2008 René Nyffenegger

This source code is provided 'as-is', without any express or implied warranty. In no event will the author be held liable for any damages arising from the use of this software.

Permission is granted to anyone to use this software for any purpose, including commercial applications, and to alter it and redistribute it freely, subject to the following restrictions:

1. The origin of this source code must not be misrepresented; you must not claim that you wrote the original source code. If you use this source code in a product, an acknowledgment in the product documentation would be appreciated but is not required.

2. Altered source versions must be plainly marked as such, and must not be misrepresented as being the original source code.

3. This notice may not be removed or altered from any source distribution.

René Nyffenegger rene.nyffenegger@adp-gmbh.ch

----------------------------------------------- END OF THIRD PARTY NOTICE ------------------------------------------